कानपुर रोड पर एलडीए के निर्माणाधीन अपार्टमेंट सनराइज के आवंटियों से अब सब्र नहीं हो रहा।
किसानों के विरोध के चलते बंद पड़े काम को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए उन्होंने एलडीए से गुहार लगाई है।
एलडीए उपाध्यक्ष ने भी काम दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। सनराइज अपार्टमेंट के करीब 650 आवंटी हैं, जिन्होंने करीब दो अरब रुपये एलडीए के खाते में जमा कर दिए हैं।
वहीं, काम के रुकने के चलते प्राधिकरण को भी इस योजना में करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। इस योजना की कॉस्ट काफी बढ़ गई है। इसलिए एलडीए को यह नुकसान हो रहा है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि काम न शुरू होना केवल आवंटियों ही नहीं बल्कि एलडीए के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रहा है।