फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में प्रवेश 'इमामबाड़े' से होगा!

Mon, 11 Nov 2013 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव में इस बार लोग स्वतंत्रता संग्राम और शहर की वास्तुकला से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन


महोत्सव समिति ने महोत्सव स्थल के प्रवेश द्वारों को छोटे इमामबाड़े व चंदर नगर गेट की शक्ल देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा जल्द ही महोत्सव में लगाई जाने वाली विरासतों की प्रति कृतियां भी चयनित कर ली जाएंगी। 22 नवंबर से सजने वाले लखनऊ महोत्सव की तैयारियों का दौर तकरीबन अंतिम चरण में पहुंच गया है।

पढ़ें- छन्नूलाल की आवाज से होगा महोत्सव का आगाज

समिति सचिव आरएस यादव ने रविवार को बताया कि महोत्सव के उत्तरी गेट को छोटे इमामबाड़े की शक्ल दी जाएगी जबकि दक्षिणी द्वार को चंदर नगर गेट की शक्ल में तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- नाटक चयन करने में ये किसने किया ‘ढोंग’

चूंकि, इस बार की थीम ही ‘जश्न-ए-विरासत’ रखी गई है। इसलिए इन विरासतों को गेट के तौर पर चुना गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में अवध की महती भूमिका व नवाबी वास्तुकला से रूबरू कराना है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंदर लगने वाली विरासतों की प्रति कृतियों का चयन करना अभी बाकी है, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें