फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही मिल जाएगी इन्हें सेलेरी

Sat, 14 Sep 2013 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम में प्रदेश के करीब 22 हजार कर्मचारियों और 2000 पेंशनर के लिए खुशखबरी आई है।
विज्ञापन


उनका तीन महीने से फंसे वेतन और पांच महीने की रुकी पेंशन दिए जाने का आदेश प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को कर दिया है। अगले एक दो दिन में कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में धन आ जाएगा।

एमडी का दावा है कि, जुलाई माह तक का वेतन और पेंशन दी जाएगी। अगस्त माह का रुपया भी जल्द मिल जाएगा।पिछले दिनों जल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और जल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन अपने रुके धन को लेकर आंदोलित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर के 22 हजार कर्मचारियों, पेंशनरों को तीन महीने से पैसा नहीं मिला था। एमडी एके मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि, हमने जुलाई तक की पेंशन और वेतन कर्मचारियों को देने का आदेश दिया है। इससे उनको काफी राहत मिलेगी।

बहुत जल्द ही अगस्त माह की भी तनख्वाह दे दी जाएगी। एमडी के आदेश पर पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें