पहले हज कोटा कटने से परेशान राज्य हज कमेटी के अधिकारियों को
इस बार के 23668 कोटे को पूरा कराने की चिंता सताने लगी है।
हज कमेटी ऑफ
इंडिया ने पहले चरण की औपचारिकता व हज यात्रा खर्च की पहली किस्त 81 हजार
रुपये जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की है। लेकिन अब तक प्रदेश से 50
फीसदी चयनित हज आवेदकों ने अपनी औपचारिकता पूरी नहीं कराई है।
राज्य
हज कमेटी के सामने अब संकट इस बात का है कि अगर अंतिम तिथि नहीं बढ़ी और
चयनित आवेदकों ने औपचारिकता पूरी नहीं की तो प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को
मौका किस तरह देंगे।
सूत्रों का कहना है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की अंतिम
तिथि बढ़ेगी। क्योंकि अभी यूपी ही नहीं अन्य प्रदेशों के आवेदकों ने भी
पहले चरण की औपचारिकता पूरी नहीं की है।
राज्य
हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने चयनित हज आवेदकों से जल्दी
औपचारिकता पूरी करने की अपील की है।
उनका कहना है कि चयनित हज आवेदक अपने
हज यात्रा खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये बैंक में जमा कर पे इन स्लिप व
पासपोर्ट की मूल प्रति राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा कर दें।