माध्यमिक शिक्षा परिषद चाहता है कि महिला प्रवक्ताओं को
पदोन्नति मिल जाए पर उनके प्रधानाचार्य व संयुक्त निदेशक (जेडी) ही नहीं
चाहते कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो।
स्थिति यह है कि निदेशालय द्वारा
बार-बार सूचना मांगे जाने के बाद भी कई जिलों से अभी तक सूचनाएं नहीं मिली
हैं।
इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा ने
शीघ्र ही जिलों से सूचना भेजने को कहा है, ताकि प्रक्रिया पूरी की जा सके।
प्रदेश
में 567 राजकीय इंटर कॉलेज और 4,638 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज हैं। इसमें
महिला प्रवक्ताओं को रखा गया है। इनकी पदोन्नति निदेशलय स्तर पर की जाती
है।
इसके लिए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जून 2013 में जिलेवार सूचनाएं
मांगी थीं। लेकिन अभी तक सभी जिलों से सूचनाएं नहीं मिली हैं।
अपर शिक्षा
निदेशक माध्यमिक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, प्रधानाचार्य
राजकीय इंटर कॉलेज, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा
विशिष्ट संस्थान को पत्र लिखकर कहा है कि यह खेद का विषय है कि
बार-बार मांगे जाने के बाद भी सूचनाएं नहीं दी जा रही हैं।
उन्होंने
कहा है कि बरेली मंडल, उन्नाव, एटा डायट तथा महाराजगंज, अंबेडकरनगर व
गोरखपुर मंडल से तीन स्कूलों की सूचनाएं ही अभी तक मिल पाई हैं।
चूंकि
मामला आश्वासन समिति का है और यह अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग से संबंधित
होने के बाद काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए यथाशीघ्र सूचना उपलब्ध करा दी जाए,
ताकि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जा सके।
लखनऊ की हलचल से रुबरु होने के लिए यहां आएं...