फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTC: विकल्प भरने को मिले दो दिन और

Thu, 20 Feb 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षण के लिए मेरिट में आने वालों को विकल्प भरने के लिए दो दिन का और मौका दे दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों को इस संबंध में भेजे निर्देश में कहा है कि अब 21 फरवरी तक विकल्प लिए जाएंगे।

पहले बुधवार तक अंतिम मौका दिया गया था। एससीईआरटी ने 39,657 की मेरिट लिस्ट जारी की है, इसमें से 37,070 ने विकल्प भरे हैं और 2587 ने अभी विकल्प नहीं भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायटों को बीटीसी की 39,700 सीटों पर प्रवेश देना है। डायटों में 10,450 और निजी कॉलेजों में 29,250 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

इसके सापेक्ष 39,657 लोगों की मेरिट जारी की गई। एससीईआरटी ने मेरिट में आने वालों से 10 जिलों का विकल्प भरने के लिए पहले 17 फरवरी तक का समय दिया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह समय-सीमा 19 फरवरी तक कर दी गई।

इसके बाद भी 37,070 छात्र-छात्राओं ने ही विकल्प भरे हैं। इसमें से 2587 ने विकल्प नहीं भरे।

इसलिए एससीईआरटी ने दो दिन का और मौका दिया है। इसके बाद विकल्प भरने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें