ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर महासंघ ने मंगलवार को परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता से मुलाकात करके ऑटो किराया बढ़ाने के लिए एक पत्र सौंपा है।
महासंघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि पत्र में सीएनजी आटो रिक्शा का किराए बढ़ाने संबंधी कारणों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी में वर्ष 2005 के बाद किराए में बढ़ोत्तरी का मामला लंबित है।
लखनऊ में ऑटो रिक्शा का किराया पहले एक किमी का 5.45 रुपए था। जबकि दिल्ली शहर में पहले दो किमी तक 25 रुपए व मुंबई में ऑटो रिक्शा का किराया डेढ़ किमी के लिए 15 रुपए है।
ऐसे में ऑटो रिक्शा महासंघ ने चार रुपए प्रति किमी किराए बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पेश किया है।
एजेंडे पर जल्द होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पेश किया जाएगा। जिस पर किराए बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पर निर्णय लिए जाएगा।