फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजकल सब टेंशन फ्री

Mon, 21 Oct 2013 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी निकायों से जुड़े विभाग में आजकल अमन-चैन है। सब टेंशन फ्री होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। विभाग में चर्चा सबसे ज्यादा इस बात की है कि जब से खां साहब का नाम स्टिंग ऑपरेशन में आया है, वह कुछ सहमे से हैं।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकें भी अधिक नहीं बुला रहे हैं। फाइलों पर मगजमारी भी अधिक नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी भी खुश हैं।

एक दिन कर्मचारियों को खुश देखकर दूसरे विभाग के एक कर्मचारी ने चुटकी लेते हुए पूछा, खां साहब आजकल कही और मसरूफ हैं क्या?

फिर क्या था विभागीय कर्मचारी ने कहा, भाई शुभ-शुभ बोलो। हम लोग टेंशन फ्री होकर काम करते हुए अच्छी नहीं लग रहे हैं क्या?

वह हंसा और जाते-जाते यह जरूर बोला कि चलो भइया, भगवान सबका भला करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें