फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज स्पोर्टिंग और आरबीआई क्लब ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग मे खेलते आरबीआई क्लब (काली) और डिवाइन क्लब (हरी) के खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब और आरबीआई क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग के पहले मुकाबले में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने एलडीए आशा क्लब (बी) को 3-1 से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही अलीगंज ने आक्रामक खेल दिखाया। आठवें मिनट में ऋषि ने शानदार फिनिश के साथ टीम का खाता खोला। इसके बाद 38वें मिनट में हमजा ने तेज मूव को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। 42वें मिनट में साजिद ने पेनाल्टी क्षेत्र के भीतर मिले अवसर का लाभ उठाते हुए तीसरा गोल दाग दिया। एलडीए आशा क्लब (बी) की ओर से उत्कर्ष ने 46वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी। लीग के दूसरे मुकाबले में आरबीआई क्लब ने डिवाइन क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। आरबीआई के सौमित्र ने तीसरे और 42वें मिनट में दो शानदार गोल किए, जबकि दुष्यंत ने 33वें मिनट में सटीक स्ट्राइक लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शनिवार को चौक स्टेडियम में पहला मुकाबला कैंट स्पोर्टि्ंग और टेक्ट्रो रिजर्व के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच में मैच टेक्ट्रो (बी) के सामने और आरबीआई क्लब की चुनौती होगी।

जिला फुटबॉल लीग मे खेलते आरबीआई क्लब (काली) और डिवाइन क्लब (हरी) के खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग मे खेलते आरबीआई क्लब (काली) और डिवाइन क्लब (हरी) के खिलाड़ी।

जिला फुटबॉल लीग मे खेलते आरबीआई क्लब (काली) और डिवाइन क्लब (हरी) के खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें