फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भी चार कफ सिरप को लेकर अलर्ट : ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश- जहां भी ये सिरप मिलें, जब्त करें

Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार चारों सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा सही नहीं पाई गई है। इनकी मात्रा गड़बड़ होने से पेट दर्द, पेशाब न होने, किडनी की समस्या, मानसिक स्थिति गड़बड़ाने सहित अन्य तरह की समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन
कफ सिरप से गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डब्ल्यूएचओ की ओर से असुरक्षित घोषित करने के बाद हरियाणा की कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के चार कफ सिरप को लेकर यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये चार सिरप हैं प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ  सिरप, मकॉफ  बेबी कफ  सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड।

विज्ञापन


एफएसडीए के उप आयुक्त एके जैन ने बताया कि ये चारों सिर्फ निर्यात के लिए हैं। यूपी में इनकी बिक्री नहीं होती है। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी ये सिरप मिलेंगे, उन्हें जब्त कर नमूनों की जांच कराई जाएगी। इस सिरप के मिलने पर दोहरी कार्रवाई की जाएगी। एक नमूने की रिपोर्ट के आधार पर और दूसरी बिना अनुमति प्रदेश में बिक्री करने के अपराध के लिए।

क्या है गड़बड़ी 
डब्ल्यूएचओ के अनुसार चारों सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा सही नहीं पाई गई है। इनकी मात्रा गड़बड़ होने से पेट दर्द, पेशाब न होने, किडनी की समस्या, मानसिक स्थिति गड़बड़ाने सहित अन्य तरह की समस्याएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें