फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून गया पर आफत नहीं थमी: पूर्वी यूपी में तेज हवाओं संग गरज चमक और बारिश का अलर्ट, अब कम होगा विक्षोभ का असर

Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश से मानसून गया पर आफत नहीं थमी। अब पूर्वी यूपी में तेज हवाओं संग गरज चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़ें और जानें मौसम का ताजा अपडेट...
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की विदाई के बाद भी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमा नहीं है। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन


बारिश के दौरान इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही। कानपुर में बारिश के दौरान सबसे तेज 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बहराइच में 68 किमी, बलरामपुर में 65 किमी, बहराइच व श्रावस्ती में भी 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार वाली हवाएं चलीं।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी पूर्वांचल और तराई में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इधर बुधवार को पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, गाजीपुर इन सभी इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी पूर्वांचल और तराई में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें