फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: अगले तीन घंटे में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Fri, 03 Jul 2026 04:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather News: अगले तीन घंटे में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे तक के झोंके संभव हैं। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
कहां आएगा आंधी-तूफान और कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शुक्रवार शाम जारी तात्कालिक पूर्वानुमान (नाउकास्ट) में अगले तीन घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और बाराबंकी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार

इसके अलावा प्रयागराज, जौनपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, अमेठी, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, संभल, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी और इटावा समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें