फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईअलर्ट: पंजाब जेल से फरार 6 कैदी यूपी की तरफ भागे, एक आतंकी भी शामिल

Mon, 28 Nov 2016 12:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब की नाभा जेल से भागे 6 कैदियों के यूपी की तरफ बढ़ने की सूचना ‌म‌िली है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने एटीएस, एसएसबी और एसटीएफ को हाई अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


भागे हुए आत‌ंकियों की आखिरी लोकेशन हरियाणा से यूपी की तरफ मिली थी। ये आतंकी नेपाल बॉर्डर से निकलने की कोशिश कर सकते हैं जिसे देखते हुए सभी जगह हाई अलर्ट कर दिया गया है।

वहीं इस घटना को देखते हुए यूपी के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने एडीजी जेल जीएल मीणा को जेलों में हाई अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूं द‌िया वारदात को अंजाम

डेमो प‌िक
जानकारी के मुताब‌िक रविवार सुबह करीब 9 बजे करीब 10 वर्दीधारी लोगों ने पंजाब के नाभा जेल पर हमला कर दिया। ये दो कारों से आए थे। इन बदमाशों ने धुआंधार फायरिंग की और गार्ड पर भी चाकू से हमला किया।

सुरक्षाकर्मियों पर 100 राउंड गोलियां चलाईं। ‌इस हमले में दो पुलिसवाले भी घायल हो गए। इसके बाद आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सरगना हरमिंदर सिं मिंटू सहित पांच कुख्यात अपराधियों को भगा ले गए।

इस मामले में जेल डीजी सस्पेंड कर दिए गए हैं और अधीक्षक और उप अधीक्षक को भी बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें