उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थानों और रेलवे स्टेशनों पर विस्फोट की धमकी के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर अबू शेख ने 6 से 8 जून के बीच हापुड़, सहारनपुर, मेरठ के अलावा मथुरा और वाराणसी में भी रेलवे स्टेशनों व भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की धमकी दी है।