फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों संग भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

Mon, 10 Jun 2019 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदेश को 43 से 48 डिग्री के बीच तपा रहे मौसमी तेवरों की तपिश यूं ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से बेहाल करती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने अगले एक-दो दिनों के लिये प्रदेश के कुछेक इलाकों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इन सबके बीच रविवार को तपन गर्मी से प्रदेश में लोग बेहाल रहे। जलाते जून में गर्म तवे को टक्कर देती सड़कों पर दोपहर को चलना राहगीरों केलिये मुहाल हुआ। 

प्रदेश में 48 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म स्थान रहा, यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इलाहाबाद (पीबीओ) 47.7 डिग्री केसाथ दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, झांसी 47.5 केसाथ तीरा सबसे गर्म शहर बना। 
विज्ञापन


इसके अलावा वाराणसी एपी, चुर्क, कानपुर आईएएफ, उरई, हमीरपुर, आगरा ताज में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का भी अधिकतम तापमान 30 मई के बाद 43 डिग्री के पार पहुंचा। ये 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिक गर्मी होने से लोकल सिस्टम डवलप होने से कुछेक इलाकों में मौसमी उठापटक, धूल भरे अंधड़ के भी आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें