संजय कुमार सोनी का कहना है कि उसने टोका तो रामचंदर व उसके बेटे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अभद्रता शुरू कर दी। संजय का आरोप है कि रामचंदर लोधी व उसके बेटे और साथियों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन, जेवर व पर्स लूटने का प्रयास किया। उसके परिजन भिड़ गए तो मारपीट की।
ईंट-पत्थर बरसाए जिससे उसका बेटा गौरव, छोटे भाई विनय सोनी की पत्नी आरती, आरती के बेटे रिषी व शुभम रस्तोगी को गंभीर चोटें आईं। पत्थर लगने से आरती व रिषी का सिर फट गया। बुरी तरह से खून से लथपथ हालत में दोनों सड़क पर गिर पड़े तो हड़कंप मच गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तब हमलावर भागे। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां रिषी की मौत हो गई। आरती की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामचंदर लोधी और उसके बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेंद्र व अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।