फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमनगर स्टेशन पर छह सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें

विज्ञापन
आलमनगर स्टेशन पर छह सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर रेलवे प्रशासन ने लगवाईं, महिलाओं को मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आलमनगर रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए निःशुल्क छह सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों को लगवाया गया है। इन्हें महिला प्रतीक्षालय व द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में लगाया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महिला यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में वेंडिंग मशीनों को लगवाया गया है। यह सुविधा महिला यात्रियों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए लिहाज से कारगर साबित होगी। महिलाएं यात्रा के दौरान निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन ले सकेंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों में महिला यात्रियों के लिए स्वास्थ्यप्रद, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाना है। सीनियर डीसीएम ने यह भी कहाकि महिला यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास रेलवे की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें