फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू के शिक्षक नई तकनीकी में बनेंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) छात्रों को नई व उभरती तकनीकी में योग्य बनाने के लिए कवायद कर रहा है। साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने पर जोर है। इसी क्रम में नई तकनीकी पर फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबद्ध संस्थानों को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

संबद्ध संस्थान 27 जुलाई से 12 अगस्त के बीच एफडीपी का प्रस्ताव दे सकेंगे। एफडीपी ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से होगी। एफडीपी का विषय न केवल समसामयिक हो बल्कि बहुविषयी स्वरूप का भी होना चाहिए। साथ ही शिक्षकों को कौशलपूर्ण बनाने के लिए सिखाने व सीखने की प्रक्रिया वाला हो। प्रशिक्षण आईआईटी, एनआईटी के विशेषज्ञों के साथ ही 25 प्रतिशत उद्योगों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

डीन फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि एफडीपी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व इंटेलिजेंट सिस्टम, क्वॉन्टम कम्प्यूटिंग एंड क्वॉटंम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल ट्रस्ट, जेनेरेटिव एआई एंड इंटेलिजेंट एप्लीकेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एंड इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल माकेर्टिंग आदिविषय निर्धारित किये गये हैं। ऑनलाइन एफडीपी के लिए 88 हजार रुपये व ऑफलाइन के लिए डेढ़ लाख दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें