फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: छात्र करेंगे आईआईटी मद्रास का डिजाइन एआई कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के छात्र आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों का डिजाइन आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग का ऑनलाइन कोर्स निशुल्क कर सकेंगे। नेशनल इनेशिएटिव ऑफ द कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के अभियान को सहयोग देते हुए विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को यह कोर्स कराने की पहल की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संबद्ध संस्थानों के छात्रों को यह कोर्स कराने के लिए सीआईआई के साथ एमओयू किया है। एमओयू के तहत एआई-एमएल के इस नए कोर्स को विश्वविद्यालय के छात्र कर सकेंगे। सीआईआई ने यह कोर्स एचपी के साथ मिलकर 30 घंटे का बनाया है। यह ऑनलाइन कोर्स है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से यह कोर्स आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने युवाओं के लिए तैयार किया है।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से कॉलेजों को जारी पत्र में कहा गया है कि एक क्रेडिट का यह कोर्स अकादमिक संस्थानों के नियमों के तहत है। वर्तमान उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया यह 30 घंटे का कोर्स युवाओं को एआई में विशेषज्ञ बनाने में मदद करेगा। इसके तहत एआई, मशीन लर्निंग और पाइथन तकनीकी की पूरी समझ विकसित होगी। डाटा एनालिसिस, नमपाई व पंडास की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साथ ही डाटा एनालिसिस व डाटा विजुअलाइजेशन के बारे में बताया जाएगा। मशीन लर्निंग के साथ रिगरेशन, क्लासिफिकेशन व क्लस्टरिंग के बारे में छात्र जानेंगे। जेनेरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग एवं एआई असिस्ट कोडिंग भी सीखेंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल, केस स्टडी और उनका मूल्यांकन भी किया जाएगा। ताकि छात्र इन नई तकनीकी में दक्ष बन सकें। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को इस कोर्स के लिए पंजीकृत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें