एनआईईटी और आईईटी में काउंसिलिंग में आए विद्यार्थी।
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में पहले चार चरण की काउंसिलिंग आखिरी चरण में है। इसमें अधिकतर प्रमुख राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों की सीटें या तो भर गईं या ज्यादातर अलॉट हो गई हैं। किंतु नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। यहां की आधी सीटों पर भी प्रवेश नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अब इनको 12वीं पास छात्रों से होने वाले सीधे प्रवेश से ही है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित की जा रही प्रवेश काउंसिलिंग में नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहले सीटों तो अलॉट हुई लेकिन अपेक्षाकृत प्रवेश नहीं हुए। चार चरणों के बाद अभी तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती में 303 के सापेक्ष 153, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़ में 303 के सापेक्ष 117 व गोंडा में 303 के सापेक्ष 123 ही सीटें भरी हैं।
वहीं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर में 306 के सापेक्ष 223 सीटें भरी हैं। ऐसे में इन कॉलेजों के लिए अपनी सीटें भरना आसान नहीं होगा। विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग प्रक्रिया नौ अगस्त से शुरू होगी। इसमें 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
इस चरण में अब तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल न होने वाले नए अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। पिछले साल 12वीं पास 14140 छात्रों ने सीधे प्रवेश लिया था। दूसरी तरफ मंगलवार से अब तक प्रवेश पाने वाले 29 हजार छात्रों की कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्टिंग भी शुरू हो गई। पहले दिन संस्थानों में काफी संख्या में पहुंचे छात्रों ने अपनी प्रवेश की औपचारिकता पूरी की है।
एनआईईटी और आईईटी में काउंसिलिंग में आए विद्यार्थी।
एनआईईटी और आईईटी में काउंसिलिंग में आए विद्यार्थी।
एनआईईटी और आईईटी में काउंसिलिंग में आए विद्यार्थी।