फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: विद्यार्थियों को पेपर में मिलेंगे ज्यादा विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लॉकडाउन के कारण नियम-कानून में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में पहले ही तीन पालियों में दो-दो घंटे के पेपर कराने का निर्णय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) प्रशासन पहली बार सेल्फ सेंटर की परीक्षा पर विचार कर रहा है। पेपर में भी विकल्पों की संख्या बढ़ेगी। पहले जहां विद्यार्थियों को पांच में तीन या छह में तीन प्रश्न करने का विकल्प मिलता था। वहीं, अब विद्यार्थी को पेपर में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। ताकि अगर उसकी तैयारी अगर थोड़ी कमजोर भी है तो उसे परीक्षा में दिक्कत नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने छह जुलाई से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पहले फाइनल ईयर के और बाद में अन्य सेमेस्टर की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। मूवमेंट को कम करने के लिए विद्यार्थियों के घर के आसपास के ही सेंटर पर परीक्षा कराने की व्यवस्था पर विवि प्रशासन विचार कर रहा है। क्योंकि एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश में 750 कॉलेज और स्टूडेंट्स की संख्या लगभग 2.30 लाख है। सिर्फ फाइनल ईयर में करीब 60 हजार स्टूडेंट्स हैं। विवि के जानकारों के अनुसार, जल्द ही इस मुद्दे पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक संबद्ध संस्थाओं के निदेशक व प्राचार्यों के साथ चर्चा करने वाले हैं। साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए विवि इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाएगा। अभी तक जहां लगभग 110 परीक्षा केंद्र होते थे वहीं इस बार ये बढ़कर 140-150 हो सकते हैं। दागी रहेंगे विवि के निशाने पर विश्वविद्यालय की पिछली सेमेस्टर परीक्षा में कुछ केंद्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी करने की थी। जिन पर कड़ी कार्रवाई और 5-5 लाख का जुर्माना लगा था। अगर विश्वविद्यालय स्वकेंद्र व्यवस्था लागू भी करता है तो इस तरह के केंद्र उसके निशाने पर रहेंगे और इनको सेंटर नहीं बनाया जाएगा। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ केंद्रों को तो अति संवेदनशील घोषित कर उनकी अतिरिक्त निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें