फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू ः अनुशासन पर भी मिलेंगे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने यहां अब छात्रों के अनुशासन को और बेहतर करेगा। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत तैयार किए जा रहे नए पाठ्यक्रम में अनुशासन व नैतिक मूल्यों पर भी नंबर देगा। इसके साथ ही छात्रों को समाजसेवा से जुड़े कार्यों के लिए भी नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों व सामाजिक जिम्मेदारी को शामिल किया गया है। इससे न सिर्फ छात्रों में कम्युनिकेशन व नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बल्कि वे एक टीम के रूप में काम करने को भी प्रेरित होंगे। यह कवायद छात्रों को इन क्षेत्रों में आगे आने के लिए भी प्रेरित करेगी।
विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के सभी बीटेक छात्रों के लिए सामान्य दक्षता का एक पेपर अनिवार्य होगा। 50 नंबर का यह पेपर एक क्रेडिट का होगा। इसके तहत अनुशासन व मूल्यों के 10 नंबर मिलेंगे। इसमें समय पर उपस्थिति, नियमों का पालन, फैकेल्टी का
विज्ञापन

सम्मान, नैतिक मूल्य शामिल होंगे। इसी तरह कम्युनिकेशन व लीडरशिप
स्किल के 10, को-कॅरिकुलर एक्टिविटी के 10, टीमवर्क व कोलैबरेशन के
10 नंबर होंगे।
विश्वविद्यालय के डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रोफेशनल व तकनीकी स्किल के भी 10 नंबर होंगे। उन्होंने कहा कि इनका मूल्यांकन भी सेमेस्टर वाइज किया जाएगा। शिक्षक छात्रों की सतत निगरानी, आयोजनों में उनकी सहभागिता, उनकी परफारर्मेंस आदि के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करेंगे। इसके लिए विभाग के एक शिक्षक को समन्वय बनाया जाएगा। जो छात्रों का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें