फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: स्टार्टअप संस्कृति के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
एकेटीयू: स्टार्टअप संस्कृति के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में कलाम इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से ‘मेंटोर ऑवरः स्टार्टअप टीम बिल्डिंग’ विषय पर शनिवार को विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से छात्रों व स्टार्टअप को टीम निर्माण, नेतृत्व क्षमता और स्टार्टअप संस्कृति की बेहतर समझ प्रदान करना रहा। मुख्य वक्ता स्टार्टअप इंडिया मेंटर कैप्टन आर डी रंजन ने टीम बिल्डिंग, विजन सेटिंग, संसाधनों के समुचित प्रयोग की चर्चा की। साथ ही नेतृत्व में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों व उनके समाधान पर भी अनुभव साझा किए। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी, वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें