लखनऊ। आईडीपी एजुकेशन की ओर से ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 21 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को लखनऊ आमंत्रित किया गया है। यहां के जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें आईडीपी एजुकेशन की की ओर से मदद मिलेगी। इसके साथ ही छात्रों और उनके अभिभावकों को प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे जुड़ने और विदेश में पढ़ाई के सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र 7 जुलाई को गोमतीनगर स्थित होटल ताज महल में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अलग अलग ग्लोबल यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।