फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: कैरी ओवर परीक्षा के लिए फाॅर्म जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2025-26 में अंतिम वर्ष की नियमित परीक्षा में शामिल व एक या अधिक विषयों में फेल छात्रों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने इनको पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए एक अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके तहत कैरी ओवर परीक्षा का आयोजन 15 अक्तूबर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इससे लगभग 10-12 हजार छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि कैरी ओवर परीक्षा में केवल नियमित छात्र ही शामिल होंगे। इसमें बीटेक, बीएफएडी, बीएफए, बीएचएमसीटी 7वें-8वें सेमेस्टर, बीआर्क, एमबीए, एमसीए व एमटेक इंटीग्रेटेड 9वें-10वें सेमेस्टर, बीवॉक 5वें-6वें सेमेस्टर, एमबीए-एमसीए तीसरे-चौथे सेमेस्टर, एमटेक तीसरे व बीफार्मा 8वें सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे।
केवल वही छात्र-छात्रा शामिल होंगे जो 2025-26 की अंतिम वर्ष की नियमित परीक्षा में शामिल हुए हों। एक या अधिक विषयों में उनके कैरी ओवर हो। फार्म व शुल्क जमा 10 अक्तूबर तक किया जा सकेगा। सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को इससे सूचित करते हुए आवेदन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें