फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : फाइनल ईयर की रेगुलर परीक्षा अब 22 से, गेट के कारण किया गया बदलाव

विज्ञापन
AKTU : Final year's exam date changed, now it will start from 22nd Feb
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तुरंत बाद इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण हो रही विद्यार्थियों की परेशानी देखते हुए एकेटीयू ने अपने फाइनल ईयर के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। यह परीक्षा 17 की जगह अब 22 फरवरी से शुरू होगी, जबकि कैरी ओवर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से ही होगी।
विज्ञापन

गेट 6 से 14 फरवरी तक प्रस्तावित है, जबकि विश्वविद्यालय की फाइनल व थर्ड ईयर की परीक्षा 16 फरवरी से है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों ने पिछले दिनों विवि प्रशासन को मेल भेजकर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेजों के अनुरोध पर परीक्षा केंद्र में भी आंशिक बदलाव किया गया है। सेमेस्टर परीक्षा प्रदेश के 123 केंद्रों पर होगी। परीक्षा कार्यक्रम व केंद्र की संशोधित सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें