फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बाराबंकी में चलेगी फैकल्टी ऑफ फाॅर्मेसी व मैनेजमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) बाराबंकी स्थित अपनी जमीन पर फैकल्टी ऑफ फाॅर्मेसी व मैनजमेंट की स्थापना करके कक्षाएं संचालित करेगा। विश्वविद्यालय यहां छात्रों के लिए दो छात्रावास भी बनवाएगा, जबकि छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा लखनऊ कैंपस में ही रहेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में अपने कैंपस में बीटेक कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए कक्षाओं व छात्रावास को लेकर भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में तय किया गया है कि फैकल्टी ऑफ फार्मेसी व फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट का संचालन बाराबंकी से होगा।

विश्वविद्यालय के पास बाराबंकी में 38 एकड़ जमीन है। यहां इन दोनों फैकेल्टी के लिए भवन और 75-75 की क्षमता के दो छात्रावास, लैब आदि का निर्माण होगा। छात्राओं को लखनऊ कैंपस में रखा जाएगा और उनके आने-जाने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को इसे कार्य परिषद ने भी सहमति दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि विश्वविद्यालय में 2022-23 में बैचलर इन फाॅर्मेसी (बीफाॅर्मा) कोर्स की शुरुआत की थी। इसमें 100 सीट व 10 ईडब्ल्यूएस कुल 110 सीटों पर प्रवेश हो रहे हैं। ऐसे में तीन साल में लगभग 330 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह 2022-23 में ही एमबीए भी शुरू किया गया था। इसमें हर साल 60 सीट पर प्रवेश होता है। वर्तमान में इन दोनों कोर्स की क्लास विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में चल रही हैं।

एमबीए का एक बैच पास आउट हो चुका है तो बीफाॅर्मा का चौथा बैच अगले साल आ जाएगा। इसके लिए यहां पर कक्षाएं और लैब कम पड़ रही है। इसे देखते हुए यह नई तैयारी शुरू की गई है।
कैस में भी एक फ्लोर और बनाया जाएगा

एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बिल्डिंग कमेटी की बैठक में लखनऊ परिसर स्थित सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में भी एक फ्लोर और के निर्माण की मंजूरी मिली। यह बिल्डिंग जीप्लस 7 स्वीकृत है, जबकि वर्तमान में यह जीप्लस 4 ही बनी है। इस एक अतिरिक्त फ्लोर बनने से भविष्य में भी बीटेक की कक्षाओं व लैब आदि को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
इनोवेशन हब की बीओजी में कुलपति भी

लखनऊ। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में इनोवेशन हब में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की नियुक्ति के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। अब इसमें कुलपति भी शामिल किए गए हैं। बैठक में ऑटोनॉमस होने के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों के निरीक्षण और आख्या के लिए समिति गठित करने पर सहमति बनी। कुलपति को समिति गठित करने के लिए नामित किया गया। बैठक में विद्या परिषद, वित्त समिति और बिल्डिंग समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार, प्राविधिक शिक्षा के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार, अपर निदेशक कोषागार विवेक कुमार सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल, कैस के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें