फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: छात्रों को करा रहा एआई आधारित प्रोजेक्ट पर इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों को नई तकनीकी से जोड़ने के लिए कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम कर रहा है। इसी क्रम में आईबीएम विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के बीटेक छात्रों को 60 घंटे की रोजगारोन्मुखी ऑनलाइन इंटर्नशिप करा रहा है।
विज्ञापन


आईबीएम विश्वविद्यालय के 2400 छात्रों को वर्चुअल अनुभवात्मक प्रोजेक्ट बेस लर्निंग इंटर्नशिप करा रहा है। यह इंटर्नशिप दो क्रेडिट की है। इंटर्नशिप पूरा करने पर छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दे रहे हैं।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इंटर्नशिप में छात्रों को एआई आधारित रिज्यूम स्क्रीनिंग सिस्टम, ऑटो एआई मॉडल बिल्डिंग, सेंटिमेंट एनालिसिस ऑफ प्रोडक्ट रिव्यू, रेस्टोरेंट रिक्मेंडेशन चैटबॉट, सोशल मीडिया पोस्ट एंड कैप्शन जेनेरेटर, एआई रिज्यूम एंड कवर लेटर जेनेरेटर, एआई पावर्ड मल्टी लैंग्वेज ट्रांसलेटर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, टेक्स्ट एनालिटिक्स, एआई आधारित लीगल डॉक्यूमेंट रिव्यू सिस्टम प्रोजेक्ट पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें