लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने पिछले सेमेस्टर परीक्षाओं से परीक्षा के दौरान ही परिणाम देने की शुरुआत की थी। इसे जारी रखते हुए इस बार विश्वविद्यालय ने दो कोर्स के फाइनल ईयर के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए। अन्य के भी जल्द परिणाम आएंगे। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं सात मई से 11 जून के बीच आयोजित की जा रही हैं। आज परीक्षाओं का आखिरी दिन था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि बीएफए व बीएफएडी 8वें सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट aktu.ac.in पर देख सकते हैं। जल्द ही फाइनल ईयर के अन्य परिणाम जी जारी कर दिए जाएंगे।