अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने राज्य प्रवेश परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
60 सीट वाले कमरे में अब सिर्फ 24 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे।
बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 10 मई को प्रस्तावित था। परीक्षा में करीब 1.42 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।