फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बेटियों की सेहत, शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा दीक्षांत

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एकेटीयू के कुलपति व अन्य। 
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का मंगलवार को होने वाला 24वां दीक्षांत समारोह थोड़ा अलग होगा। यह आयोजन बेटियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य का भी मजबूत आधार बनेगा। इस क्रम में विवि की ओर से 100 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, रजिस्ट्रार रीना सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सोमवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मां-बेटी सम्मेलन करेंगी। इससे पहले विवि व कॉलेजों की 100 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इनकी रिपोर्ट उनकी मां से साझा की गई है। मंगलवार को दीक्षांत के बाद राज्यपाल खुद उनके स्वास्थ्य पर मां से चर्चा करेंगी। प्रो. पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की भी चिंता की जाए।
प्रो. पांडेय ने बताया कि समारोह में कुल 83 छात्रों को 84 पदक दिए जाएंगे। इनमें 35 स्वर्ण, 23 रजत और 24 कांस्य पदक हैं। इस बार चांसलर मेडल अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की छात्रा अंशिका राणा को दिया जाएगा। कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम की छात्रा इशिका को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 62537 छात्रों को डिग्री व 53 छात्रों को पीएचडी की डिग्री अवॉर्ड होगी। कुल पदक पाने वालों में 52 छात्राएं और 31 छात्र हैं। रोगन कला के कलाकार कंसारा आशीष शांतिलाल को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी व विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे। समारोह में पांच स्टार्टअप अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।


बालिका गृह में मिलेगी आरओ प्लांट व अन्य सुविधाएं
कुलपति प्रो. पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के अवसर पर बालिका गृह, सिंधीखेडा के 15 बच्चे सामूहिक पारंपरिक लोकनृत्य पेश करेंगे। विवि की ओर से बालिका गृह को 250 लीटर चिलर आरओ प्लांट दिया जा रहा है। इसका वेस्ट पानी भी अन्य कार्यों में इस्तेमाल होगा। चार-चार टन के दो एसी व 25 गद्दे भी दिए जाएंगे। यहां की छात्राओं को बीटेक के छात्र ऑनलाइन पढ़ाते हैं। प्राइमरी स्कूल पल्हरी व पूरब गांव में दो-दो स्मार्ट क्लास की सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा सीतापुर व लखनऊ की आंगनबाड़ी को 140 किट सामग्री दी जाएगी। पहली बार छात्रों को डिग्री के साथ ट्रांसक्रिप्ट भी ऑनलाइन दी जाएगी। सीतापुर के डीएम को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रशस्ति पत्र दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें