फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: एकेजी की अंशिका राणा को चांसलर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सात जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेजी), गाजियाबाद के बीटेक की छात्रा अंशिका राणा को चांसलर मेडल दिया जाएगा। वहीं कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक एससी वर्ग में केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद की बीटेक की छात्रा इशिका को दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिए जाने वाले पदकों, डिग्रियों का अनुमोदन प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 83 छात्रों को 84 पदक दिए जाएंगे। इसमें 35 स्वर्ण पदक तो 23 रजत और 24 कांस्य पदक हैं।
प्रो. पांडेय ने बताया कि समारोह में 62537 छात्रों को डिग्री व 52 छात्रों को पीएचडी अवार्ड होगी। कुल पदक पाने वालों में 52 छात्राएं तो 31 छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के हित में विद्या परिषद ने मार्क्सशीट और डिग्री के साथ अब ट्रांसक्रिप्ट भी निशुल्क देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक इसके लिए 300 रुपये लिए जाते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) के ऑनर्स कोर्स को समाप्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय ऑनर्स व माइनर कोर्स चला रहा है इसलिए मूक्स के ऑनर्स कोर्स को खत्म करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, कैश के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एफओएपी की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह आदि उपस्थित थे।

पांच स्टूडेंट को स्टार्टअप अवाॅर्ड भी देंगे
विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पांच छात्रों को स्टूडेंट स्टार्टअप अवाॅर्ड भी देगा। ऐसे छात्र जो पढ़ाई के साथ ही नवाचार और उद्यमिता में लगे हैं, उन्हें चयनित किया गया है। इस वर्ष पांच क्षेत्रों में छात्रों को स्टार्टअप अवाॅर्ड दिया जा रहा है। वीमेन लेड स्टार्टअप अवाॅर्ड मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की बीटेक छात्रा इर्तिका रेहमान के स्टार्टअप वेक्सर इमर्सिव प्रा. लि. को, दूसरा बेस्ट डीप टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक छात्र अवि मित्तल के स्टार्टअप वोरटेक्स ऑटोनॉमस सिस्टम प्रा. लि. को, तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप डर्माशुद्धि एलएलपी को, चौथा एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के बीटेक छात्र आदर्श सिंह के स्टार्टअप एग्रोलेंस प्रा. लि. को, पांचवां सस्टेनेबल एंड ग्रीन एनजी स्टार्टअप अवाॅर्ड राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के छात्र अमन कुमार के स्टार्टअप नेक्सोनिक्स रिफ्लेक्सा प्रा. लि. को दिया जाएगा।

बातचीत———
पर्सनालिटी फोटो भी
1. इंस्पेक्टर की जॉब अच्छी लगती है: अंशिका
अभी कैंपस प्लेसमेंट में एचसीएल में जॉब लगी है। कुछ दिन इसे करूंगी, साथ ही इसी क्षेत्र में आगे के लिए तैयारी भी करूंगी। अभी कुछ खास तय नहीं किया है, किंतु इसी फील्ड में आगे जाना है। हालांकि मुझे इंस्पेक्टर की जॉब अच्छी लगती है लेकिन अभी कह नहीं सकती कि उस तरफ जाना है या नहीं। वर्तमान में लड़कियों की शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है। परिवार के लोग खुद ही लड़कियों को लेकर काफी जागरूक हैं। मैं अन्य लड़कियों से कहूंगी कि वे आत्मनिर्भर बनें तभी सफल और खुश रहेंगी। पिता विकास दीप प्राइवेट जॉब करते व मां पूनम गृहिणी हैं।

2. कंप्यूटर साइंस में रुचि थी, इसी में आगे जाना है : इशिका
मेरी शुरुआत से ही कंप्यूटर साइंस में रुचि थी। यही वजह रही कि साइंस से पढ़ाई की और बीटेक किया। आगे इसी क्षेत्र में कॅरिअर भी बनाना है। इसके अलावा समय मिलने पर सिविल सर्विस के लिए भी प्रयास करूंगी। क्योंकि बच्चों की पढ़ाई में तकनीकी का इस्तेमाल शुरू हुआ है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति बेहतर है। अभी इंफोसिस में प्लेसमेंट हुआ है। पिता राजकुमार आर्डिनेंस फैक्टरी में जॉब करते हैं, मां सक्षम दर्शी गृहिणी हैं।
बातचीत—-

आईएएस बनकर पूरा करना है सपना
मैंने बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। मेरा सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। आशियाना क्षेत्र के रश्मिखंड में रहता हूं। पिता विजय बहादुर यादव और निर्मला यादव सहकारिता विभाग में नौकरी करते हैं। मैंने 12वीं कक्षा में पूरे देश में पहली रैंक पाई थी।
- प्रियांक यादव, 9 सीजीपीए, गोल्ड मेडल

सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में करना है काम
मैंने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है। पिता स्नेहांशु द्विवेदी यूपीपीसीएल में काम करते हैं और मां अंजलि द्विवेदी गृहिणी हैं। मैं विकासनगर में रहती हूं और आगे चलकर सेमी कंडक्टर की फील्ड में काम करते हुए देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।
- अहाना द्विवेदी, 9.18 सीजीपीए, गोल्ड मेडल

पीएचडी के बाद रिसर्च में बनाना है कॅरिअर
मैंने एकेटीयू के फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग से मास्टर्स इन अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग किया है। पिता मनीष कुमार तिवारी जल निगम में कार्यरत हैं और मां संगीता तिवारी गृहिणी हैं। मैं पीएचडी की तैयारी कर रही हूं और मुझे आगे टीचिंग या रिसर्च के क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाना है।
- श्रेया तिवारी, 8.92 सीजीपीए, गोल्ड मेडल
पिता की प्रेरणा से सुहानी ने आर्किटेक्चर में हासिल किया गोल्ड
एकेटीयू के फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर विभाग से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई पूरी करने वाली सुहानी जुनेजा को इस बार स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। सुहानी ने बताया कि मुझे आर्किटेक्चर के क्षेत्र में आने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। इसी क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतरीन काम करना मेरा सपना है।
....
परिवार का मान बढ़ाएंगी डिंपल, अब पीएचडी करने की तैयारी
यूनिवर्सिटी के संबद्ध संस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज लखनऊ से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई पूरी करने वाली डिंपल यादव को भी गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है। डिंपल ने कहा कि किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से मेडल पाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। इससे परिवार में मेरा और माता-पिता का मान बढ़ा है। मेरा अगला लक्ष्य पीएचडी करना है। मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देती हूं।
....
निधि को तकनीकी क्षेत्र में बनाना है कॅरिअर
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज से ही मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली निधि सिंह को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। निधि ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़कर देश के विकास में योगदान देना मेरा सपना है। फिलहाल मेरा इरादा पीएचडी करने का है, जिसके बाद जॉब सेक्टर में कदम रखूंगी। माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना नामुमकिन था।

शोध के क्षेत्र में जाने का है लक्ष्य
मैंने एकेटीयू से संबद्ध स्कूल ऑफ जियोइन्फॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर से एमटेक (रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस) में 9.85 सीजीपीए के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। आगे मेरा उद्देश्य भू-स्थानिक तकनीकों के क्षेत्र में गहन शोध करना और ऐसे नवाचार विकसित करना है, जो समाज और देश के विकास में उपयोगी हों। मेरी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, कार्यवाहक निदेशक रमेश चंद्र, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधाकर शुक्ल को है।
विज्ञापन

- शौर्य विक्रम सिंह, 9.85 सीजीपीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें