फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: बीटेक समेत यूजी कोर्स में 91071 को मिली सीट, 54 हजार ने की फिजिकल रिपोर्टिंग, अन्य की जारी

Thu, 03 Sep 2026 06:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बीटेक समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 91,071 छात्रों को सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें 54,124 छात्रों ने कॉलेजों में भौतिक रूप से रिपोर्टिंग कर दी है। अंतिम विशेष चरण में करीब 37 हजार सीटें आवंटित हुईं। प्रवेश प्रक्रिया सात सितंबर तक पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
एकेटीयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक समेत यूजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में है। बीफार्मा-फार्माडी कोर्स को छोड़कर सभी कोर्सों में अभी तक 91071 छात्रों को सीट एलॉट हुई और 54124 ने कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्ट कर दी है। अन्य की कॉलेज में रिपोर्टिंग जारी है।

विज्ञापन


एकेटीयू की ओर से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीटेक लेटरल एंट्री, बीफार्मा लेटरल एंट्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आखिरी विशेष चरण में लगभग 37 हजार सीट का आवंटन किया गया। काउंसलिंग से अब तक 91071 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें एलॉट हुई हैं।

इन छात्रों ने निर्धारित शुल्क जमाकर अपनी सीट भी सुरक्षित कर ली है। जबकि 54 हजार ने संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग भी कर दी है। बीटेक व अन्य सभी यूजी कोर्स के छात्रों को सात सितंबर तक सीट पाने वाले कॉलेज में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। बता दें कि पिछले साल बीफार्मा-फार्माडी कोर्स को भी लेकर विश्वविद्यालय में कुल 112000 प्रवेश हुए थे। इस बार अभी बीफार्मा के प्रवेश बाकी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय को पिछले साल से ज्यादा छात्रों के प्रवेश लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें