फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: 15 तक होंगे बीटेक प्रवेश रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
एकेटीयू: 15 तक होंगे बीटेक प्रवेश रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर बढ़ा दी गई है। अब 15 जुलाई तक बीटेक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। विवि की संबद्धता प्रक्रिया पूरी न होने के कारण प्रवेश रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बढ़ाई गई है। ऐसे में 10 जुलाई से चॉइस फिलिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने पिछले दिनों कहा था कि बीटेक के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। किंतु सोमवार को होने वाली संबद्धता की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। वहीं जिन कॉलेजों ने नई ब्रांच शुरू करने के लिए आवेदन किया है। उनका भौतिक निरीक्षण भी चल रहा है। ऐसे में संबद्धता समिति की बैठक जल्द की जाएगी।
बीटेक के लिए अब तक 83610 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है। 70271 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन पूरा किया है और 66938 ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दिया है। यह अब तक हुए छात्रों के सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें