फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंख व सिर पर गंभीर चोट, 24 घंटे से नहीं आया अक्षयदीप को होश

विज्ञापन
अक्षयदीप।
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सीएमएस के कक्षा 11 के छात्र अक्षयदीप शुक्ला की हालत नाजुक बनी हुई है। बास्केटबॉल पोल गिरने से आंख और सिर में गंभीर चोट लगने के बाद 24 घंटे से उसे होश नहीं आया है। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम ब्लॉक-एफ निवासी अक्षयदीप के पिता कुलदीप शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौटे थे। करीब एक घंटे बाद सुबह आठ बजे स्कूल से फोन आया कि खेल के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से अक्षयदीप को गंभीर चोट लगी है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
कुलदीप ने भावुक स्वर में बताया कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर बेटे की हालत बेहद गंभीर थी। पिछले 18 घंटे से मैंने कुछ खाया नहीं है, बस भगवान से यही दुआ है कि बेटा जल्द ठीक हो जाए। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमएस के मीडिया प्रभारी ऋषि खन्ना ने बताया कि विद्यालय अक्षयदीप के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ले रहा है और परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। शिक्षक भी लगातार बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

अक्षयदीप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें