फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शूटिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर

Wed, 30 Aug 2023 01:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग सीतापुर में कर रहे हैं। मंगलवार की शाम उनकी शूटिंग में एक लड़का पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन
अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में कर रहे हैं। सीतापुर के 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर स्काई फोर्स की शूटिंग चल रही है। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर भारी इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, पुलिस के अलावा अक्षय के निजी बाउंसर भी सुरक्षा में लगे हैं। इसके बाद भी मंगलवार को एक लड़का सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अभिनेता के पास जा पहुंचा। यह देख सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन पूरा अमला अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह पकड़ा।
विज्ञापन


अपाचे से आए अक्षय कुमार

अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
पीएसी परिसर से एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक मुख्य द्वार की तरफ बढ़ी। लोगों ने गौर से देखा तो उस पर अभिनेता अक्षय कुमार सवार दिखे। एक पल को लोगों को विश्वास नहीं हुआ। पर पलक झपकते ही अभिनेता अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों के काफी पास आ गए। उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।


 

आती रहीं गोलियों की आवाजें

अक्षय की सुरक्षा कई लेयर्स की है। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को प्रशंसकों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 20 मिनट तक अक्षय कुमार प्रशंसकों के काफी पास रहे। उधर, 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तैयार वायुसेना आदमपुर पंजाब के सेट पर लगातार फिल्म के सीन शूट होते रहे। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाजें बीच-बीच में आती रहीं। अभी कुछ दिनों और फिल्म की शूटिंग यहां होती रहेगी। 
विज्ञापन

एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में अक्षय

अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने इस फिल्म में एयर फोर्स ऑफिसर का रोल निभाया है। यह फिल्म अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ निरमत कौर और सारा अली खान हैं। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की बात हो रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें