फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की सुरक्षा होगी और चौकस

Fri, 15 Nov 2013 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की जाएगी। इसके तहत मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे उप निरीक्षकों के साथ ही बुलेट प्रूफ गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में सीएम की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
अभी मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में सिर्फ कुछ एंबेसडर कारें ही बुलेट प्रूफ हैं। अब काफिले में चलने वाली टाटा सूमो को भी बुलेट प्रूफ किए जाने का विचार है।

पढ़ें- 'फेसबुक पर समय बर्बाद कर रहे अखिलेश'

इसके लिए टाटा मोटर्स से बात की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के काफिले के सभी वाहनों को धीरे-धीरे बुलेट प्रूफ किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीएम के काफिले के वाहनों के साथ चलने वाले जैमर की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सुरक्षा शाखा के अधिकारियों ने अधिक क्षमता वाले जैमर के बारे में विभिन्न कंपनियों से मंगाए गए प्रस्तावों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिक क्षमता वाले जैमर का इस्तेमाल इसलिए जरूरी माना जा रहा है ताकि किसी तरह का षड्यंत्र न रचा जा सके।
संबद्ध कर्मियों को भी विशेष भत्ता देने का विचार बैठक में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कर्मियों की तरह ही इस काम से संबद्ध लोगों को भी विशेष भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

अभी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात लोगों को विशेष भत्ते के तौर पर उनके मूल वेतन का पचास फीसदी अधिक मिलता है। यह रकम अधिकतम साढ़े बारह हजार रुपये तक हो सकती है।

बैठक में जिन बिंदुओं पर विचार किया गया, उन पर जल्द ही अमल होने की संभावना है। बैठक में डीजीपी देवराज नागर, गृह सचिव कमल सक्सेना, एडीजी सुरक्षा ओपी सिंह व एडीजी अभिसूचना समेत मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें