फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अखलाक और आदिल ने खतरा उठाकर बचाई बछड़े की जान

Sat, 15 Oct 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नाले में ग‌िरी गाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर-ए-तहजीब एक बार फिर इसमें रची-बसी गंगा-जमुनी एकता का साक्षी बना। सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन अखलाक की सूझबूझ और तत्परता से नाले में गिरे बछड़े को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


घटना इंदिरानगर सेक्टर-23 प्रकाश लोक की भूसे वाली गली की है। यहां बुधवार सुबह नाले में गिरे बछड़े को सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन अखलाक और उनके मौसेरे भाई आदिल ने सूझबूझ से बचा लिया। बछड़े को बचाने के लिए अखलाक और आदिल को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड के पार्षद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अखलाक मोहर्रम के जुलूस की ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी नाले से किसी जानवर का क्रंदन सुनकर उनके पांव ठिठक गए। उन्होंने नाले में झांका तो बछड़ा देखकर द्रवित हो उठे। तत्काल पार्षद को फोन कर सूचना दी। पार्षद मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को बुलवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बछड़े को बाहर न‌िकालते लोग - फोटो : amar ujala
बकौल पार्षद, बछड़ा पास रहने वाले घोसी का था। नगर निगम और पुलिस को सूचना दी गई। चूंकि नाला काफी गहरा था इसलिए नगर निगम से जेसीबी मंगवा ली। घोसी व उसके साथी नाले में उतरे और बछड़े को पकड़ने की कोशिश की तो वह डरकर भागने लगा। भीतर अंधेरा होने के चलते बछड़े को पकड़ने में काफी समस्या आ रही थी। 

जेसीबी से नाले के ऊपर लगे पत्थर हटवाए लेकिन बछड़ा और आगे निकल गया। नगर निगम के कर्मचारी और इलाके के घोसी दो घंटे मशक्कत करते रहे लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। 

जैसे ही कोई नाले में उतरकर बछड़े की तरफ बढ़ता, वह डरकर और दूर चला जाता। अखलाक और आदिल नीचे उतरे और बछड़े को पुचकारकर पकड़ लिया। इसके बाद उसके पेट पर रस्सी बांधकर जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकलवाया। दोपहर करीब ढाई बजे बछड़े को सुरक्षित उसके मालिक के सुपुर्द किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें