फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए

Thu, 04 Feb 2021 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि किसानों के प्रति क्रूरता व जनता के आक्रोश से डरकर भाजपा में इस्तीफों का दौर आ गया है क्योंकि भाजपा का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटनेवाले भाजपाई भूमिगत हो गये हैं।

अब भाजपा का नया नाम ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’ होना चाहिए।
 
इसके पहले अखिलेश यादव ने बयान जारी कर योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं। वे बेधड़क आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और न ही खादी का। यूपी को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों का दिया हवाला

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि बदायूं में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कादर चौक इलाके में एक महिला को तेजाब पिलाया और चाकू से पेट फाड़ दिया गया। बांदा में दस्यु प्रभावित फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में सर्राफ को बदमाशों ने लूट लिया।

पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची। सर्राफ को गोली मारने के बाद बदमाश जेवर भी लूट ले गए। हरदोई में मामूली विवाद में किसान के घर पर हमला कर परिजनों को पीटकर घायल कर दिया गया।

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी पैगंबरपुर में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बच्चों के अपहरण के मामले में निष्क्रिय साबित हुई। बिलखते परिवारों के प्रति खाकी में संवेदन शून्यता दिखाई दे रही है, यह निंदनीय है। लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घर में आराम करता मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें