फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ही लेंगे गठबंधन पर फैसला, कार्यकारिणी ने लगाई नाम पर मुहर

Sat, 28 Jul 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी ने आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टियों से गठबंधन और सीटों के बंटवारे से संबंधित फैसले लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया।

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे वह पार्टी को मान्य होगा। हालांकि किससे और कितनी सीटों पर समझौता होगा इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

गठबंधन के नेता को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र में 17 दलों की सरकार है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी दलों के नेता मोदी जी हो गए हैं। हर दल का अपना नेता होता है। बैठक में हाल ही में दिवंगत हुए कवि गोपाल दास नीरज को लेकर एक शोक प्रस्ताव भी पास किया गया।

विज्ञापन

आजम की गैर मौजूदगी पर दिया ये जवाब

कार्यकारिणी की बैठक से सपा के वरिष्ट नेता आजम खां गायब रहे। इस संबंध में जब राम गोपाल यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी लोग बैठक में मौजूद हों। 90 प्रतिशत सदस्य मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद थे। इतना काफी है।
विज्ञापन

बैलेट से चुनाव नहीं हुआ तो क्या गोली चलाने लगेंगे?

समाजवादी पार्टी ने कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट से कराने की मांग उठायी है। राम गोपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसके दफ्तर में धरने पर बैठ जाएंगे। न कोई अंदर जा सकेगा और न ही बाहर। इस पर जब एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि फिर भी बात नहीं मानी गई तो सपा क्या करेगी? इस पर राम गोपाल ने चुटीले अंदाज में कहा 'उसके बाद क्या हम गोली चलाने लगेंगे?' गांधी जी का देश है सत्याग्रह ही किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर राम गोपाल ने कहा कि देखते जाइये अभी तो उन्हें रोजाना उत्तर प्रदेश का दौरा करना पड़ेगा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू का शिलान्यास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें