फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रामपुर के लिए रवाना होना था अखिलेश को, आखिरी मौके पर रद्द हुआ दौरा, अब 13 को जाएंगे

Mon, 09 Sep 2019 11:59 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद आजम खां से एकजुटता जताने के लिए सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर के लिए रवाना होने वाले थे कि अंतिम क्षणों में उनका दौरा रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि अब वे 13 को रामपुर जाएंगे।। वह दो दिन रामपुर में रहेंगे। रास्ते में वह बरेली के फरीदपुर में दिवंगत पूर्व विधायक सियाराम सागर के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और परिवारीजनों से मिलकर संवेदना जताएंगे। फिर आजम खां, उनके परिवारीजनों व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 
विज्ञापन


रिश्वत के बिना नहीं होता कोई काम, अपराध बेकाबू : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रिश्वत के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। अपराध और अपराधी बेकाबू हैं। बिजली दरें बढ़ा दी गईं और ट्रैफिक सुधार के नाम पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके विरोध में पार्टी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक अक्तूबर को प्रदेश की सभी तहसीलों में धरना देकर गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगी।

उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि सपा ने 9 अगस्त को जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया था, पर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। भाजपा सरकार बदले की भावना से सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ  कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा राज में किसान बदहाल व कर्जदार हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं। उद्योग धंधे बंद होने से कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है और डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। 

अखिलेश ने कहा, ग्रामीण कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहले से 15 फीसदी अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। महिलाओं, बच्चियों के साथ छेड़खानी, अपहरण हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन की बातें हो गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें