फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: आठ अक्तूबर को बरेली जाएंगे अखिलेश यादव, घटना की लेंगे जानकारी; उसी दिन आजम खां से भी मिलेंगे

Fri, 03 Oct 2025 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव आठ अक्तूबर को बरेली भी जाएंगे। वहां पर घटना की जानकारी लेंगे। उसी दिन रामपुर में आजम खां से भी मिलेंगे। इससे पहले 4 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधिमंडल बरेली जाएगा। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ अक्तूबर को लखनऊ से बरेली होते हुए रामपुर जाएंगे। वे बरेली में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ही लाठीचार्ज से प्रभावित मुस्लिम परिवारों से भी मिलेंगे। हालांकि, उससे पहले शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में सपा का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली पहुंचेगा।

विज्ञापन


अखिलेश का 8 अक्तूबर को रामपुर जाने का कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। वे वहां सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलेंगे। सपा सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश सड़क मार्ग से सीतापुर होते हुए रामपुर जाएंगे। बीच में बरेली में कुछ देर रुककर अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। हाल ही में वहां लाठीचार्ज से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेंगे।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे सपा नेता

सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिब्बुल्लाह व नीरज मौर्य और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव व प्रवीण सिंह ऐरन 4 अक्तूबर को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनकी समस्याओं के निदान के लिए बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें