यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तस्वीर ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट किया कि 'विकास' पूछ रहा है कि पिछले पांच वर्षों में सत्ताधारी ऐसी एक भी सड़क क्यों नहीं बना पाए जिस पर चलकर उसका सीना कुछ और चौड़ा हो जाता?
उन्होंने आगे लिखा कि शायद वो नहीं चाहते हैं कि कोई ऐसी सड़क बने जिससे कोई और जल्दी से दिल्ली पहुंच जाए।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव अक्सर अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते वक्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की बात करना नहीं भूलते।