उत्तर प्रदेश में आज गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार सुबह ट्वीट कर आज के दिन को इतिहास बनाने और बदलने वाला दिन कहा।
मतदाताओं से अपील करते हुए लिखा कि सबको साथ लेकर निकलें और दिखा दें कि हमारी एकजुटता में कितनी ताकत है। इसके नतीजे देश-प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी और निर्णायक साबित होंगे।
गौरतलब है कि इन उपचनावों में बसपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं। ऐसे में सीधी टक्कर सपा और बीजेपी के बीच है। बसपा सुप्रीमो ने अपने कार्यकर्ताओं से बीजेपी के खिलाफ मतदान की अपील करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सपा का समर्थन किया है।
इन दोनों सीटों के परिणाम 14 मार्च को आने हैं। दोपहर एक बजे तक गोरखपुर में 30 प्रतिशत और फूलपुर में 19.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जोकि पिछली बार के वोट प्रतिशत के मुकाबले कम है।
गोरखपुर की सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपुर की सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई थी।