फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की तर्ज पर सीएम भी बनेंगे 'अखिलेश सर'

Sat, 15 Nov 2014 01:58 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी स्कूली बच्चों से हर माह संवाद स्थापित करेंगे। इसकी शुरुआत माध्यमिक विद्यालयों से होगी।
विज्ञापन


शुरुआत में चुनिंदा स्कूलों से संवाद प्रारंभ करके इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस पर देश के बच्चों से संवाद की शुरुआत की थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग को यह आइडिया अच्छा लगा।
विज्ञापन


विभागीय मंत्री महबूब अली ने छात्र-छात्राओं का इसी तरह का इंटरएक्शन मुख्यमंत्री से कराने की योजना बनाई है।

वेब टेलीकास्ट के जरिये मुख्यमंत्री का संवाद माध्यमिक स्तर के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं से शुरू होगा।

पहले दौर में उन स्कूलों के बच्चों को संवाद के लिए चुना जाएगा जहां इंटरनेट और टीवी की सुविधा होगी। बाद में दूसरे स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें