फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव: सपा सरकार के कामों की दुनिया में हो रही सराहना, कपिल देव ने की पुलिस मुख्यालय की तारीफ

Sat, 03 May 2025 10:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आज देश और दुनिया में हो रही है। यहां तक कि कपिल देव ने इसकी तारीफ की है। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की देश-दुनिया में सराहना हो रही है। समाजवादी सरकार ने लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग, एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क, विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट और मेट्रो रेल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि समाजवादी सरकार में हर कार्य विश्वस्तरीय किया गया। सपा सरकार के समय लखनऊ में बने वर्ल्ड क्लास पुलिस मुख्यालय की महान क्रिकेटर कपिल देव ने सराहना की है। बड़ी सोच से प्राप्त हुई उपलब्धि का मोल और मान वही समझ सकता है, जिसने स्वयं बड़ी उपलब्धि पाई हो। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बनाई गई आईटी सिटी की कंपनियों में पढ़े लिखे हजारों नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिल रहा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें