फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आत्मनिर्भरता... नारे को लेकर कसा तंज, मोदी सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

Fri, 15 May 2020 02:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह कोरोना संकट रोकने में योगी सरकार पर असफल होने का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन

 


शुक्रवार को उन्होंने दो ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने सरकार के आत्मनिर्भरता के नारे पर शिक्षक व छात्र की बातचीत के माध्यम से तंज कसा।

उन्होंने ट्वीट किया कि 'विद्यार्थी:’क़र्ज़’ का अर्थ क्या होता है?

अध्यापक:जो दूसरे से अपना काम चलाने के लिए लिया जाए.

विद्यार्थी:और ‘आत्मनिर्भर’ का अर्थ?

अध्यापक:अपना काम चलाने के लिए ख़ुद पर निर्भर होना.

विद्यार्थी:क्या क़र्ज़ व आत्मनिर्भर पर्यायवाची हैं?

अध्यापक:?? अभी दिल्ली से पूछकर बताता हूँ!'
 

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने पर मजबूर हैं। अब सब जान गये हैं कि ये सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान और गरीब के खिलाफ है। भाजपा की कलई खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें