उत्तर प्रदेश में सरकार ने अगले छह महीने तक अनिवार्य सेवा अनुरक्षण क़ानून (ESMA) लागू किया है। इसके बाद छह महीने तक हड़ताल पर रोक लग गई। एस्मा कानून लागू पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने इसे यूपी के खराब हालात बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। लिखा कि एस्मा लागू करना इस बात का संकेत है कि यूपी में खराब हालात लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा जोड़-तोड़ और हेराफेरी करके सरकार बना तो लेती है, लेकिन उसे सरकार चलाना नहीं आता।
अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही सरकार
लिखा कि सरकार को पता है कि कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच विरोध और आक्रोश का सुषुप्त ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। इसीलिए अपने अधीन लोगों पर ही पाबंदी लगा रही है। प्रदेश ही देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और अर्द्धसरकारी संस्थानों पर काम करने वाले लोग खराब नीतियों से मजबूर परेशान हैं। उनमें असंतोष फैल रहा है। जो कभी भी हड़ताल बनकर उभर सकता है। इसीलिए सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।