फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: अखिलेश यादव बोले, निवेश के नाम पर छलावा कर रही सरकार

Sun, 18 Feb 2024 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार जनता की कमाई को आयोजनों में खर्च कर रही है पर जमीन पर कोई निवेश नहीं नजर आ रहा है। भाजपा सरकार के दावे झूठे हैं। उनकी कथनी और करनी में काफी अंतर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने निवेश के नाम पर अभी तक जनता के साथ छलावा किया है। दस साल में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बड़े-बड़े आयोजन कर जनता की आंख में धूल झोंक रही है। इस सरकार में अभी तक कोई निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दिया है। जनता की कमाई इन बड़े आयोजनों में लुटाने के बावजूद किसी भी जिले में कोई बड़ी फैक्ट्री या उद्योग नहीं लगा, जिसमें नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिला हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दावे हमेशा झूठे रहे। सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। अपने पहले कार्यकाल में निवेश सम्मेलन और शिलान्यास समारोह पर खूब रुपये लुटाए, लेकिन नतीजा शून्य निकला। दूसरे कार्यकाल में भी 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का दावा किया।

चुनाव करीब देखकर अब शिलान्यास समारोह का फिर दिखावा किया जा रहा है। केवल चमक-दमक और दिखावा करने से निवेश नहीं आता है। इसके लिए ठोस और स्पष्ट नीति जरूरी है। जिसका भाजपा सरकार में अभाव है। जनता भाजपा की इन चालों को समझती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें