फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर बोले अखिलेश, तकलीफ देने वालों को परेशान लोग देंगे तकलीफ

Sat, 26 Nov 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले ने अमीर से लेकर गरीब तक सबको तकलीफ दे दिया। आज 90 फीसदी लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में यही परेशान लोग, परेशान करने वालों को तकलीफ देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एनीमिया की कमी का सामना कर रहे परिवारों के लिए डबल फोर्टिफाइड नमक वितरण योजना के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में 500 रुपये का नोट कितना जरूरी है, लोग खुद देख सकते हैं।

शायद ही 500 रुपये के नए नोट लोगों को मिल पा रहे होंगे। पेंशन भी बंट पाएगी या नहीं बंट पाएगी, हमारे अधिकारी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन

'एक सरकार ने गरीबों के लिए दरवाजे बंद कर ‌लिए थे'

अखिलेश ने कहा कि हमारी गरीब माताओं-बहनों को यह नहीं पता होगा कि आज वे कहां बैठी हैं? यही लोग हैं जो लोगों को यहां भेजते हैं। इसलिए मैंने इनके लिए दरवाजे खोले। एक सरकार ऐसी भी रही है जिसने दरवाजे बंद कर दिए थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (केंद्र के लोग) जो सपना दिखाना चाहते थे, वे (कालेधन वाले) लाइन में नहीं दिखाई दे रहे हैं।

वे दफ्तरों में बैठकर आंकड़े दुरुस्त करने में लगे हैं, लेकिन जो गरीब हैं, वे परेशान हैं। यह परेशानी दूर होनी चाहिए। परेशानी लाने वालों को यही लोग (आम जनता) तकलीफ दे सकते हैं।

आने वाले समय में जब इन्हें मौका मिलेगा तब शायद उन्हें भी इतनी ही तकलीफ होगी, जितनी तकलीफ इनको दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें